---
title: "Hundreds Of Labourers In Varanasi Protest Against Biometric Authentication For Food Rations"
description: "**पाॅस मशीन के विरोध मे मजदूर पहुँचे तहसील पर**

दिनांक 5/2/19 को पाॅस मशीन से राशन वितरण के विरोध मे मनरेगामजदूर यूनियन व महिला चेतना समिति संगठन के मजदूरो ने तहसील पर हुंकार भरी , जिसमे महिला चेतना..."
pubDate: 2019-02-13
author: Rethink Aadhaar
category: Uncategorized
originalUrl: https://rethinkaadhaar.in/blog/hundreds-of-labourers-in-varanasi-protest-against-biometric-authentication-for-food-rations
---

**पाॅस मशीन के विरोध मे मजदूर पहुँचे तहसील पर**

दिनांक 5/2/19 को पाॅस मशीन से राशन वितरण के विरोध मे मनरेगामजदूर यूनियन व महिला चेतना समिति संगठन के मजदूरो ने तहसील पर हुंकार भरी , जिसमे महिला चेतना समिति व मनरेगा संगठन के तत्वावधान मे 2 ब्लाक चोलापुर व चिरईगाॅव के 50 पंचायत सैकड़ों मजदूरों ने पिछले तीन महीने से राशन न मिलने या राशन वितरण मे कई तरह की समस्या आने पर तहसील का घेराव किया , जिसमें उनकी  निम्नलिखित मांगे रही अभी तक पंचायतों मे ग्रामवासियों को कोटेदार से राशन मिलता रहा है ,कहीं कहीं राशन वितरण मे दिक्कते आती थी तो जिले स्तर पर इसका निस्तारण हो जाता था, नवम्बर 2018 से राशन वितरण पाॅस मशीन द्वारा किया जा रहा है । इस पाॅस मशीन से कई तरह की समस्या आ रही है । जैसे -- 
हम छोटे मजदूर , किसान है हम खेतो मे काम करते है जिससे हमारे हाथो के निशान बनते बिगडते है जिससे अंगूठे के निशान का मिलान नही होने पर राशन नही मिल रहा है, दूरदराज  के गाँवो मे सरवर डाउन होने से नेटवर्क नही मिल रहा , नेटवर्क कमजोर होने के कारण वितरण व्यवस्था बाधित है राशन के लिए लम्बी लाईन लगानी पडती है , हम मजदूर साथी कई बार पुरा परिवार काम या मजदूरी  करने के लिए शहरों की ओर पलायन करते है , अगर तीन माह तक राशन नही लिया तो कार्ड डिलिट हो जायेगा व राशन नही मिलेगा , महिला के अंगूठा न मिलने पर बच्चों को भी अंगूठे का मिलान हेतु घंटों लाईन मे लगने हेतु स्कूल की शिक्षा से वंचित करना पड़ रहा है ,  कई लोगों के तो आधार मे ही निशान नही मिलते वह राशन कैसे लेंगे , पंचायत की अन्य मजरों से दूरी दो से पाॅच किलोमीटर है।महिला मुखिया होने के कारण महिलाएं ही राशन लेने जायेंगी कई बार आना जाना घंटो लाइन मे लगने से उन्हें ही अधिक परेशानी हो रही है।आदि समस्याओं से सम्बन्धित ज्ञापन तहसील पर एस डी एम को महिला चेतना समिति  से चमेला , रीता, आयशा, रेखा , व मनरेगा से गौतम , शीला ,रूख्शाना के अगुवाई मे दिया गया जिसपर अधिकारियों ने 15 दिन के अन्दर समस्या समाधान का आश्वासन दिया है यदि समस्या का हल नही होगा तो संगठनो द्वारा जिलास्तर फर विरोध प्रदर्शन किया जायेगा।जिसमें पुनम, नीति , कविता , सुबेदार , सोना , रामदुलार सहित सैकड़ों मजदूर साथियों की उपस्थिति रही।