---
title: "Aadhaar Nahi Aahaar Do Satyagrah From April 9"
description: "Right to Food, Jharkhand is going on hunger strike from April 9 against Jharkhand government's unconstitutional order to make Aadhar mandatory in Public Distribution System foodgrains.
For more detail..."
pubDate: 2017-04-02
author: Rethink Aadhaar
category: Uncategorized
originalUrl: https://rethinkaadhaar.in/blog/aadhaar-nahi-aahaar-do-satyagrah-from-april-9
---

Right to Food, Jharkhand is going on hunger strike from April 9 against Jharkhand government's unconstitutional order to make Aadhar mandatory in Public Distribution System foodgrains.
For more details, contact: [rtfcjharkhand@gmail.com](mailto:rtfcjharkhand@gmail.com)
"राशन कार्ड के लिए आधार अनिवार्य करने के खिलाफ 9 अप्रैल से "आधार नहीं आहार दो सत्याग्रह" 
राशन कार्ड के लिए आधार अनिवार्य कर झारखंड सरकार ने संविधान व सुप्रीम कोर्ट के आदेश का उल्लंघन किया है.भोजन का अधिकार अभियान, झारखंड से जुड़े सामाजिक कार्यकर्ता राज्य सरकार के इस फैसले के खिलाफ 9 अप्रैल से राजभवन, रांची के सामने अनशन पर बैठकर "आधार नहीं आहार दो सत्याग्रह" की शुरुआत करेंगे.
ज्ञातव्य हो कि 27 मार्च को सुप्रीम कोर्ट ने यह आदेश जारी किया था कि सरकार अपने कल्याणकारी योजनाओं का लाभ देने के लिए आधार को अनिवार्य नहीं बना सकती. अर्थात सरकार वृद्धा  पेंशन, राशन या अन्य किसी तरह की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ देने के मामले यह नहीं कह सकती कि ये लाभ इसलिए नहीं मिलेंगे, क्योंकि लाभुक के पास आधार कार्ड  नहीं है.
लेकिन सुप्रीम कोर्ट के आदेश का उललंघन कर  27 मार्च को ही झारखंड सरकार ने यह आदेश जारी किया कि 5 अप्रैल के बाद बिना आधार वाले कार्ड धारियों को राशन नहीं मिलेगा. अभियान मानता है कि राज्य सरकार का यह आदेश सुप्रीम कोर्ट व संविधान का उलंघन है और लोगों के भोजन के हक़ पर हमला है. 
अभियान मांग करता है कि राज्य सरकार अपना निर्णय वापस ले अन्यथा अभियान के सदस्य सरकार के इस निर्णय के खिलाफ 9 अप्रैल से राजभवन के सामने अनशन पर बैठेंगे.
भोजन का अधिकार अभियान, झारखण्ड | [rtfcjharkhand@gmail.com](mailto:rtfcjharkhand@gmail.com)